दिल्ली से दीपावली पर अपने घर जा रहा था परिवार – सड़क हादसे मे एक की मौत 7 घायल

Share Now

सड़क दुर्घटना में 1की मौत,6घायल/ भगवान सिंह /कोटद्वार
राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज दुगड्डा के पास आज तड़के सुबह दिल्ली से आ रही इनोवा कार जो दुगड्डा से 5km आगे गुमखाल पौड़ी मार्ग पर खाई में गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 की मदद से कोटद्वार बेस हॉस्पिटल पहुंचाया गया।


बताया जा रहा है की ग्राम चरगाड़ श्रीकोट ब्लॉक पोखरा का एक परिवार दिल्ली से दीपावली पर अपने घर जा रहा था कि अचानक उनकी कार दुगड्डा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसडीआरएफ पुलिस टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम द्वारा मृतक महिला वह घायलों को रेस्क्यू कर निकाला गया सभी घायलों को 108 की मदद से कोटद्वार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जिसमें 3 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक व घायल सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
वीसी काला-सीएमएस,बेस हॉस्पिटल, कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!