किसान आंदोलन कॉर्पोरेट के हाथो की कठपुतली – कृषि मंत्री सुबोध उनियाल

Share Now

कृषि मंत्री का बड़ा बयान
हल्द्वानी

काँग्रेस छोडकर बीजेपी मे सामिल और वर्तमान मे उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को अब किसान आंदोलन बिपक्ष की सोची समझी रणनीति का हिस्सा लगने लगा है |कृषि मंत्री की माने तो किसानो की मेहनत का फायदा उठाकर एक्सपोर्ट करने वाले बड़े घराने किसानो के भेष मे आंदोलन कर रहे है इतना ही नहीं इस आंदोलन को धार्मिक रूप देने का भी प्रयास किया जा रहा है |

किसान आंदोलन पर क्या बोले उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल

उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसान आंदोलन धार्मिक उन्माद के साथ-साथ कॉरपोरेट्स के इशारों पर हो रहा है , जो गरीब किसानों की फसल को ओने पौने दामों में खरीदने का खेल करते हैं, कृषि मंत्री ने साफ कहा कि किसान बिल को वापस लेने का सवाल ही नहीं होता क्योंकि यह किसानों की भलाई और उनकी आर्थिक आजादी के लिए है, ताकि किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिल सके, लेकिन विपक्ष इस मामले में पूरी तरह से किसानों को गुमराह करने का है लेकिन देश के किसान समझदार है वो चंद लोगों की बातों में नहीं आने वाले है।

सुबोध उनियाल, कृषि मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!