किसानो को समाधान नही चील का मू… चाहिए जो होता ही नहीं तो कहाँ से दे दें – विधायक झबरेडा के बिगड़े बोल

Share Now

भाजपा के झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए है | विधायक कर्णवाल  26 जनवरी को किसानो द्वारा  दिल्ली मे किए गए हंगामे की निंदा कर रहे थे, इस दौरान पत्रकारो को अधिकृत बयान देते समय  विधायक महोदय की जुबान एक बार फिर फिसल गयी| किसानो  की मांग को अड़ियल बताते हुए   विधायक बोल पड़े किसानों को समाधान नही चील का मू… चाहिए जो होता ही नही तो दें कहा से ? दरअसल झबरेड़ा विधायक रुड़की में ज्योतिष सम्मेलन में शिरतक करने पहुँचे थे, उसी दौरान विधायक महोदय मीडिया को किसान आंदोलन पर बयान दे रहे थे। विधायक ने 26 जनवरी को दिल्ली में हुए हंगामे की निंदा की और किसान आंदोलन के पीछे विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। इसी दौरान विधायक के बोल बिगड़ गए और उन्होंने गुस्से वाले लहजे में कह डाला कि किसानों को समाधान नही बल्कि चील का मू…. चाहिए, जो मिल नही सकता।

आपको बता दे भाजपा के झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल अक्सर चर्चाओं में रहते है, कुछ दिन पहले विधायक महोदय की एक ऑडियो वायरल हुई थी जिसमे विधायक एक गन्ना मिल के अधिकारी को धमका रहे थे, जिसके बाद विधायक को प्रेस वार्ता तक करनी पड़ी थी और उक्त ऑडियो पर खेद प्रकट करना पड़ा था। अब ताजा मामला किसान आंदोलन से जुड़ा है। विधायक देशराज कर्णवाल रुड़की में आयोजित ज्योतिष सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुँचे थे। कार्यक्रम से लौटते वक्त जब विधायक से मीडिया कर्मियों द्वारा किसान आंदोलन पर सवाल किया गया तो विधायक जी के बोल बिगड़ गए और कह डाला कि किसानों से सरकार बार बार पूछ रही है कि क्या चाहिए लेकिन किसानों को तो चील का मू… चाहिए, जो मिलना नामुमकिन है। बता दे कि झबरेड़ा विधानसभा किसान बहुमूल्य किसान क्षेत्र है, और विधायक द्वारा दिया गया किसानों के लिए ये बयान निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!