सवारी के चक्कर में झगड़ा, पुलिस का एक्शन!

Share Now

बस अड्डा ऋषिकेश पर हुड़दंग मचाने वाले 5 युवक गिरफ्तार

सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद, शांति व्यवस्था भंग करने की कर रहे थे कोशिश


ऋषिकेश। बस अड्डे पर सवारी बैठाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बवाल में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर हालात को काबू में किया और हुड़दंग मचाने वाले 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस के मुताबिक, आज दिनांक 30 मई को सूचना प्राप्त हुई कि बस अड्डा क्षेत्र में कुछ युवक आपस में झगड़ रहे हैं और सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक और उग्र हो गए।

सवारी बैठाने को लेकर उपजे इस विवाद ने बस स्टैंड जैसे संवेदनशील स्थान पर अराजक स्थिति पैदा कर दी। भीड़भाड़ और सार्वजनिक स्थान को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर धारा 170(1) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है।


👉 गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

  1. रितिक वाल्मीकि (23) – निवासी: रेलवे रोड, वाल्मीकि नगर
  2. वशं भगत (19) – निवासी: रेलवे रोड, वाल्मीकि नगर
  3. करण गौस्वामी (25) – निवासी: देहरादून रोड, सरकारी अस्पताल के पास
  4. सूरज यादव (21) – निवासी: गली नं. 03, चंद्रेश्वर नगर
  5. विक्की जाटव (28) – निवासी: मॉडल स्कूल के पास, नई जाटव बस्ती

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सभी थानों को सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई और शहर की फिजा को बिगड़ने से बचा लिया गया।


📌 Meru Raibar विशेष टिप्पणी:
➡️ पुलिस की सक्रियता से टला बवाल
➡️ सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ी निगरानी
➡️ सवारी बैठाने को लेकर बढ़ रही प्रतिस्पर्धा – प्रशासन सतर्क


🖊️ रिपोर्ट: Meru Raibar टीम
📍 ज़मीन से जुड़ी, सच्चाई से भरी खबरें


Meru Raibar – उत्तराखंड की असली आवाज़


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!