फायर स्टेशन गोपेश्वर के कर्मियों द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगोल गाँव के छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों को दी गयी अग्निशमन उपकरणों की जानकारी, दिया गया आग बुझाने का प्रशिक्षण।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में फायर स्टेशन गोपेश्वर कर्मियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों एवं अलग अलग शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्र छात्राओं एवं आमजन को अग्निशमन से सम्बंधित प्राथमिक जानकारियां दी जा रही है इसी क्रम में आज फायर स्टेशन गोपेश्वर के पुलिस कर्मियों द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगोल गाँव के छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों को अग्निशमन उपकरणों की जानकारी दी गयी एवं आग बुझाने एवं घरेलु सिलेण्डरों पर आग लगने पर उस पर काबू करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एल.एफ.एम श्री संदेश कुमार, एफ.एम. योगेंद्र, चालक नरेश द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
