सहकारी समिति और टेंट हाउस में लगी आग, लाइव
रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर
ऊधम सिंह नगर के शान्तिपुरी गाव में टेंट हाउस और दुग्ध भवन सहित एक मकान में आग लग गयी। सूचना पर फायर की तीन गाड़िया भी मौके पर पहुच गई जिससे आग पर काबू पाया गया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि आग में लगभग 40 से 50 लाख का सामान जलकर खाक हो गया है।
उधम सिंह नगर के किच्छा तहसील क्षेत्र के शान्तिपुरी नम्बर 2 गाँव में देर रात दुग्ध भवन, टेंट हाउस ओर एक मकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। जब तक अग्निशमन के वाहनों से आग पर काबू पाया तब तक तीनो भवनों में रखा सामान जल कर खाक हो गया। शांतिपुरी नंबर दो स्थित दुग्ध भवन परिसर में देवेंद्र रौतेला ने गोदाम किराए पर लेकर टेंट हाउस संचालित किया जा रहा था। मंगलवार देर रात अचानक गोदाम में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए डेयरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। भवन परिसर में ही उमेश चंद्र जोशी भी किराए पर कमरा ले कर रहता था। वह भी अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। कमरे में धुंआ घुसने पर दम घुटने से उसकी नींद खुल गयी। आनन फानन में उनका परिवार बाहर निकला। सूचना पर पंतनगर और रुद्रपुर से दमकल विभाग के भी तीन वाहन पहुच गए। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक डेरी ओर टेंट हाउस का सामान जलकर खाक हो गया। आज सुबह तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी राजस्व उप निरीक्षक तनुजा बोरा के साथ निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया। बताया जा रहा है कि आग लगने से 40 से 50 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल सका है।
वंश बहादुर यादव — मुख्य अग्निशमन अधिकारी, ऊधमसिंहनगर
