रूडकी : शादी में बार बालाओ के स्टेज प्रोग्राम के दौरान फायरिंग – पुलिस ने सुरु की जाँच

Share Now

रुड़की\

शादी समारोह में बार बालाओ का स्टेज प्रोग्राम के दौरान जोश में आकार कुछ लोगो ने फायरिंग कि थी , एक महीने बाद सोसल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने साबुत जुटाने के साथ जाँच सुरु कर दी है |

रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में करीब 1 माह पूर्व हुई शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दरअसल एक माह पूर्व जौरासी गांव में हुए विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं रुड़की कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए हर्ष फायरिंग करने वालो की शिनाख्त भी शुरू कर दी है।

आपको बता दे की रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गाँव मे बीते करीब एक माह पूर्व शादी समारोह का आयोजन हुआ था, जिसमे स्टेज पर बार बालाओं को नचाया गया था, इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग भी की गई थी। जिसके बाद अब हर्ष फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले में रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि जौरासी गांव में करीब एक माह पूर्व हुई शादी में हर्ष फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। जिस सम्बंधन में कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करते हुए हर्ष फायरिंग की वीडियो के आधार पर उक्त युवकों की शिनाख्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!