उत्तराखंड मे पहला प्रयोग – सोलर पंप से दो किमी ऊंची पहाड़ी पर पहुचाया पीन का पानी – क्वीली का घंडीयाल देवता मंदिर

Share Now

चम्बा

देश के प्रमुख चार धाम मे से एक बद्रीनाथ धाम के द्वारपाल भगवान घंडीयाल देवता के मंदिर मे पीने के पानी की किल्लत से परेसान मंदिर समिति ने जिला पंचायत टिहरी को इस समस्या के समाधान करने का अनुरोध किया | जिला पंचायत कर्मचारियो की मेहनत से दो किमी पहाड़ी चढ़ाई पर सोलर पंप से पीने का पानी पहुचाया गया | जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान और सदस्य रघुवीर सजवान ने बताया की उत्तराखंड मे यह पहल प्रयास है जब पहाड़ी पर सोलर पंप से पानी चढ़ाया गया है | पीने का पानी मिलने के बाद आसपास के 45 गाव से मंदिर मे आने वाले श्रद्धालुओ ने राहत की सांस ली है |


घण्टाकर्ण धाम घँडियाल डण्डा में जिलापंचायत अध्यक्षा सोना सजवाण ने घण्टाकर्ण सौर पेयजल पम्पिंग योजना का लोकार्पण किया।इस योजना के शुरू होने से मंदिर पहुँचने वाले श्रद्धालुओं को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
क्विली पट्टी के घँडियाल डण्डा स्थित घण्टाकर्ण धाम मंदिर में देश विदेश से श्रद्धालु घण्टाकर्ण देवता के दर्शन के लिए पहुचते है। समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊँचाई पर स्थिति इस मंदिर में चार किमी की पैदल चढ़ाई है।वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे।टिहरी जिलापंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण एवं जिलापंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण ने मंदिर में सौलर पम्पिंग द्वारा पानी पहुँचाने के लिए घण्टाकर्ण सौलर पम्पिंग पेयजल योजना का प्रस्ताव रखा।इस योजना के बनने में दो माह का समय लगाशुक्रवार को नये साल पर जिलापंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण एवं रघुवीर सजवाण ने संयुक्त रूप से पेयजल योजना का लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि पानी को दो किमी नीचे स्थित कखरयाली पानी स्त्रोत से मंदिर तक पहुँचाना चुनौती पूर्ण रहा।योजना पर कार्य करने वाली टीम ने दिन रात मेहनत कर पानी पहुँचाने में सफलता प्राप्त की।कहा कि इस योजना पर मात्र 20 लाख रु खर्च हुआ है।जिसमे पानी को दो सौर पम्प के माध्यम से दो टैंको में पम्प कर मन्दिर तक पहुँचाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस योजना के बनने से नरेंद्र नगर, चम्बा, घनसाली, प्रतापनगर ब्लॉकों एवं देश विदेश से मन्दिर में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।जिलापंचायत क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए उन्होंने इसप्रकार की छोटी छोटी योजनाये बनाने पर जोर दिया।इस अवसर पर धाम में पहुँचे एक हजार श्रद्धालुओं ने घण्टाकर्ण के दर्शन किया।इस मौके पर विश्वहिंदू परिषद के जिला मंत्री यशपाल सिंह सजवाण, मन्दिर समिती के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वण, शिवप्रसाद विजल्वाण, कुँवर सिंह रावत, मान सिंह चौहान, अमित सजवाण, ईश्वरी विजलवण, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!