जिला पिथोरागढ़ के सरयू नदी में अधजली लाश से हड़कंप
नदीम परवेज़ , पिथौरागढ़
सरयू नदी में बहती लाश देख ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गयी है , ये नजारा जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर घाट का है, नगर में इसी स्थान से पेयजल आपूर्ति कि जाती है
पिथौरागढ़ के घाट में नगर को आने वाली पंपिंग योजना से कुछ दूरी पर तैरती हुई अधजली लाश दिखाई दी है जिससे क्षेत्र के ग्रामीण लोगो में खासा गुस्सा है,
लोगो का कहना है की इसी जगह के समीप पर कोरोना से मृतकों की बौडी जलाई जा रही है, और अब इस तरह से अधजली बौडी दिखने से इलाके में कोरोना के संक्रमण का खतरा व अन्य महामारियों का खतरा भी बढ़ गया है
रिशेन्द्र महर स्थानीय नागरिक
पिथौरागढ़ के घाट छेत्र में कोरोना संक्रमित मृतकों के शवों का दाह संस्कार की निगरानी कर रहे तहसीलदार का कहना है कि, सरयू नदी में बह कर आई लाश उनके क्षेत्र से बाहर की है, जिसका संज्ञान उनके द्वारा खुद लिया गया है, इसका विडियो भी उनके पास मौजूद है फिर भी शव के नदी में बह कर आने संबंधित जांच की जा रही है.
पंकज चंदोला- तहसीलदार, पिथौरागढ़
