ऋषिकेश में बाढ़ पीड़ितों ने समीक्षा बैठक में किया हंगामा

Share Now

ऋषिकेश। शनिवार को नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं की अध्यक्षता में बाढ़ समीक्षा बैठक बुलाई गई। लेकिनए जैसे ही बैठक शुरू हुईए उसी समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने धावा बोल दिया और मौजूद निगम अधिकारियों को जमकर खरी.खोटी सुनाई। मीटिंग में निगम के अधिकारीए पार्षदोंए उपजिलाधिकारीए विद्युत विभाग और जल संस्थान के अधिकारी भी पहुंचे थे।
सभागार में स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे समाजसेवी अरविंद हठवाल ने नगर आयुक्त पर गंभीर आरोप लगातेए उन्हें निक्कमा तक कह दिया। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त शहर के हित में कोई कार्य नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में नगर आयुक्त की हमें कोई आवश्यकता नहीं है। नगर आयुक्त को बड़े नेताओं का संरक्षण मिला है। यही कारण है कि वो जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करते रहते हैं।
पार्षद पति बृजपाल राणा और समाज सेवी एकांत गोयल ने कहा कि अधिकारियों की खराब कार्यशैली की वजह से क्षेत्र के पार्षद बदनाम हो रहे हैं। नदी नालों पर कब्जा होने की वजह से ही आज गंगनगर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जिससे उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर जमकर गुस्सा निकाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!