ऋषिकेश में विदेशी महिला के साथ दुष्‍कर्म, मुकदमा दर्ज

Share Now

ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में एक अमेरिकन महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक यूएसए निवासी विदेशी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह तपोवन क्षेत्र में काफी समय से ठहरी हुई है।
इस बीच एक युवक से उसकी जान पहचान हुई। उसने जबरन उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तपोवन निवासी अभिनव राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी फरार हैं। उसकी धरपकड़ के लिए गठित टीम युवक के संभावित ठिकानों पर दबिश में जुटी है। ऋषिनगरी में इससे पहले भी विदेशियों से छेड़छाड के मामले सामने आ चुके हैं। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि विदेशी महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। मामले में पीड़िता के बयान भी पुलिस ने लिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!