विकास की रीढ़ मानी जाने वाली पहाड़ो की सड़क को मंजूरी के लिए तारीख पर तारीख मिल रही है, एक तारिख पर एक ऑब्जेक्शन दूर किया जाता है तो दूसरी तारीख पर फिर नया ऑब्जेक्शन तैयार हो जाता है। परेशान ग्रामीणों ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा करने वाले पहाड़ी लोगो को ही इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है, उन्होंने कहा कि विभाग को सभी ऑब्जेक्शन एक बार मे देने चाहिए ताकि एक बार मे ही जबाब दिया जा सके और उन्हें भी स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के लिए सड़क सुविधा मिल सके।
भगवान सिंह पौडी
टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा कीर्तिनगर ब्लॉक के बिरखाल गांव के ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं. लेकिन प्रशासन और सरकारी मशीनरी उनकी फरियाद सुनने को तैयार नहीं है । अब नाराज ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द बिरखाल-बर्सिला मोटर मार्ग का निर्माण किया जाए.
बताते चले कि बिना सड़क मार्ग के ग्रामीणों को बहुत तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो वे आमरण अनशन करेंगे
मौके पर पहुँचे कीर्तिनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता विनोद नेगी ने बताया कि उन्होंने इस सम्बंध में सभी फारेस्ट की आपत्तियों के निस्तारण के संबंध में डीएम टिहरी को अवगत करा दिया है.
