गुलदार ने बनाया युवक को अपना शिकार -मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा युवक
टिहरी जनपद के देवप्रयाग को मानो गुलदार की बुरी नजर ही लग चुकी है या कहे कि उसके दाँतो मे इंसानी खून लग चुका है – एक के बाद एक हादसो के बाद भी वन महकमा लीक से हटने को तैयार नहीं दिखाई दे रहा है | ताजा मामले मे पेट्रोल पंप के पास गुलदार के बार बार आने की सूचना देने के बाद भी वन विभाग अपने नियम कायदों मे उलझा रहा है | हादसा होने के बाद ही कार्यवाही करता दिखाई दे रहा है बड़ा सवाल ये कि हादसे के बाद पिजरे मे गुलदार को कैद कर फिर जंगल मे छोड़ दिया जाता है और फिर यही सिलसिला लगातार जारी रहता है | पर आखिर कब तक? पूछता है उत्तराखंड |
जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के देवप्रयाग में गुलदार ने 30 वर्षीय व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। मानसिक रूप से विक्षिप्त बताये जा रहे मृतक को तुंगीगांव के निकट डाकबंगला रोड से सटे जंगल में देर रात किसी वक्त गुलदार ने अपना शिकार बनाया। शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है जबकि प्रशासन के आदेश पर वनविभाग ने घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया है। लगातार क्षेत्र में पशुओं के शिकार के बाद अब इंसानी शिकार करने से लोगों में जहां दहशत है वहीं स्थानीय निवासियों ने जल्द गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने की मांग की है और ऐसा जल्द नहीं होने पर वनविभाग को आंदोलन की चेतावनी दी है।
अरविंद कुमार, स्थानीय निवासी।
-देवेन्द्र पुंडीर, रेंजर, देवप्रयाग।
नगर पालिका अध्यक्ष के के कोटियाल देवप्रयाग
