प्रदेश मे क्यूआरटी का गठन – हर विभाग को शिकायतों का देना होगा विवरण – सीएम करेंगे निगरानी

Share Now

मसूरी एसडीएम प्रेमलाल के नेतृत्व में क्विक रिस्पान्स टीम (क्यूआरटी) और ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक
बैठक में संबधित अधिकारियों को जनता के शिकायतों को तत्काल निवारण करने के दिये निर्देश


उत्तराखण्ड सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए क्विक रिस्पान्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है जिसको लेकर मसूरी एसडीएम प्रेमलाल ने मसूरी के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एसडीएम कार्यालय में बैठक की व सभी को जनता की शिकायतों का तत्काल निवारण करने के निर्देश दिये गए। एसडीएम मसूरी प्रेमलाल ने बताया कि अगले माह से हर विभाग को शिकायतों का विवरण देना होगा और षिकायतो का निवारण क्यों नही हुआ इसका भी जबाब देना होगा। उन्होने कहा कि न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर हर सप्ताह दो बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। विकासखंड और तहसील स्तर के अधिकारी शिविर में प्रतिभाग करेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करेंगेक्यूआरटी के सदस्य सभी तरह की कार्रवाई की जानकारी सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। एसडीएम प्रेमलाल ने बताया कि बैठक में ब्लाक टास्क फोर्स के बारे में भी जानकारी दी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन कब तक बनेगी, इसकी सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन शासन ने वैक्सीनेशन के लिए खाका तैयार करना शुरु कर दिया है। जिला और ब्लाक स्तर पर टास्क फोर्स का गठन होना षुरू हो चुका है। उन्होने कहा कि टास्क फोर्स के पास कोविड-19 से बचाव के लिए बने टीके के रखरखाव के लिए भंडारण, शीत श्रृंखला बनाए रखने, वैक्सीन के क्रियान्वयन की समीक्षा और मूल्यांकन की ज़िम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!