भाजपा के पूर्व जिला संयोजक जगमोहन संग, भटवाड़ी की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता रावत ने किया योग।

Share Now

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भटवाड़ी की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता रावत जी ने एवं भाजपा के पूर्व जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत ने योग दिवस के शुभ अवसर पर समस्त क्षेत्र एवं जनपद एवं प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी और अपने संदेश में कहा की योग प्राचीन परंपरा और अध्यात्मिक अनुशासन है जिसमें तन मन और प्रकृति के बीच एकात्म भाव स्थापित किया जाता है योग न केवल तन मन को स्वस्थ रखता है बल्कि मानव की संपूर्ण ऊर्जा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है ।

विनीता रावत ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस वर्ष सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम नहीं हो पा रहे लेकिन सभी लोग अपने अपने घरों में योगाभ्यास अवश्य करें साथी यह संदेश भी दिया उत्तराखंड जनपद उत्तरकाशी की भटवाडी गंगोत्री योग भूमि मानी जाती है पूरे विश्व के कई देशों से लोग हमारे गंगोत्री में योगा ध्यान करने पहुंचते हैं लेकिन कोरोनावायरस से लोग वंचित रहे कोविड-19 के दौर में योग प्राणायाम एवं आयुर्वेद का महत्व बहुत बड़ा है योग प्राणायाम आयुष्मान के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायता करता है योग हमें सारिक एवं मानसिक दोनों ही प्रकार से शक्ति प्रदान करता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आप सब को बहुत बहुत बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!