भाजपा के पूर्व विधायक मालचंद व जिलापंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण कांग्रेस में शामिल

Share Now

देहरादून। पुरोला सीट से भाजपा विधायक रहे मालचंद व उत्तरकाशी जिला पंचायल अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी धीरेंद्र यादव ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे। उत्तराखंड कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। पुरोला विधानसभा सीट में मजबूत माने जा रहे मालचंद को कांग्रेस में शामिल किया गया है। मालचंद बीजेपी के विधायक रहे हैं। 2017 में मालचंद बीजेपी के टिकट पर चुनाव हार गए थे।
राजकुमार 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीत कर विधायक बने थे, लेकिन 2022 के चुनाव से ऐन पहले राजकुमार बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद माना जा रहा था कि पूर्व विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सोमवार को इन कयासों पर मुहर लग गई।
दीपक बिजल्वाण की गिनती उत्तराखंड के तेज तर्रार युवा नेताओं में होती है। बताया जा रहा है कि दीपक बिजल्वाण की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हो चुकी है। दीपक बिजल्वाण ने छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद तक का सफर तय किया है। बिजल्वाण एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!