हरेला महोत्सव में पूर्व सीएम हरीश रावत ने की पूजा-अर्चना

Share Now

देहरादून। मनोरमा डोबरियाल शर्मा मैमोरियल फाउंडेशन व काफल चैप्टर ऑफ गढ़वाल द्वारा संयुक्त रुप से श्री पंचायती मन्दिर गांधी रोड़ देहरादून में हरेला महोत्सव के मनाया गया, जिसमें हरियाली की पूजा अर्चना पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा की गई इस अवसर पर बोलते हुए उन्होने कहा कि हरेला हमारी परम्परा, हमारी संस्कृति की प्रतीक है मॉ नंदा देवी के मायके से जुड़ी हमारी परम्पराओं को इससे जोड़कर देखा जाता है उत्तराखण्ड़ में हमारी बेटीयों को मायके से खुशहाली के रुप में हरियाली भेजने की परम्परा है। शिव-पार्वती के रुप में भी ये परम्परा विद्धमान रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत हरेला के उपलक्ष्य में ककड़ी का रायता व हरियाली भेजेंगें और कहा कि आज घी संक्राद भी है मैं राज्य के सब लोगों को हरेला महसोत्सव व घी संक्राद की शुभकामनाए देते हूॅ। कार्यक्रम की आयोजक आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत करते हुए व सभी को हरेला की शुभकामना देते हुए बताया हमें अपने राज्य की इस प्राकृतिक व सास्कृतिक विरासत को अपने आने पीढ़ी के लिये भी सहज के रखना है, इस प्रकृतिक व सास्कृतिक विविधता के सम्वर्धन व सुवर्धन के लिये भी प्रयास करना है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी जो कि स्वंय में उत्तराखण्डियत व जनसरोकारों के लिये संघर्ष के प्रतीक है जो निरंतर जागरुक रहते हुए इस विरासत को बचाने का प्रयास कर रहे है। पं0 शशि बल्लभ शास्त्री द्वारा हरियाली, रुद्राक्ष व तुलसी के पौधों की पूजा अर्चना सम्पन्न कराई तथा तुलसी व रुद्राक्ष के पौधें भेंट स्वरुप लोगों को दिये गए। कार्यक्रम में अपना परिवार से पुरुषोंत्तम भटट्, कुलदीप डोबरियाल, पार्षद मीना बिष्ट, अनुराधा तिवारी, साधना तिवारी, रेखा डिंगरा, मोहन काला, अंकित अस्वाल, विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!