डोईवाला मणि माई मंदिर हाईवे पर हादसा -चार लोगों की मौत

Share Now

देहरादून। डोईवाला मणि माई मंदिर हाईवे पर भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार देर रात करीब दो बजे हुआ।
बताया गया कि देर रात हाईवे पर एक तेल के टैंकर ने टेंपो ट्रैवलर को भीषण टक्कर मार दी। जिससे टेंपो ट्रैवलर पेड़ पर जाकर टकरा गया। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे शवों और घायलों को निकाला। हादसे के बाद तेल टैंकर चालक फरार हो गया। सूचना पर नगर कोतवाल प्रदीप बिष्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य किया। मृतकों में साबिर पुत्र अज्ञात निवासी लाडपुर, नजीबाबाद, उम्र 25 वर्ष, इंतजार पुत्र अज्ञात निवासी ब्राह्मण वाला, नाले के पास, देहरादून, उम्र 40 वर्ष, शाकिब पुत्र सरफराज निवासी महमूदपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बिजनौर और मोहम्मद खालिद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी खेड़ा, थाना नटहोर, जनपद बिजनौर, उम्र 29 वर्ष शामिल हैं। घायलों में दिलबाज पुत्र शरीफ निवासी महमूदपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बिजनौर और शाजिद पुत्र अकबर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!