सीएम के स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले सप्ताह कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैलाई थी।इसके बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कैंट कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कैंट थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत इकट्ठा किए जा रहे थे। बुधवार को इनमें से चार लोगों को कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी श्वेता चैबे ने बताया कि बाकी दोषियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!