टिहरी बांध विस्थापित और प्रभावितों को मिले निशुल्क बिजली-पानी

Share Now

नई टिहरी। निशुल्क बिजली-पानी की सुविधा के साथ बांध से मिलने 12 प्रतिशत रॉयल्टी को टिहरी में विकास कार्यों पर खर्च किए जाने की मांग को लेकर विस्थापित और प्रभावितों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरने पर बैठे लोगों ने मांगों के निस्तारण न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
बौराड़ी के गणेश चौक में सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडारी के नेतृत्व में संचालित धरना चौथे दिन भी जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता भंडारी ने कहा कि होली के दिन भी धरना जारी रहेगा। कहा कि निशुल्क बिजली-पानी बांध विस्थापितों और प्रभावितों अधिकार है, उन्हें उनका हम मिलना चाहिए। कहा कि टिहरी बांध से मिलने वाली 12 प्रतिशत रॉयल्टी को टिहरी जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर खर्चा किया जाना चाहिए।
टिहरी के लोगों ने देश के विकास में अपने मातृ भूमि के साथ अपनी संस्कृति का बलिदान दिया है। कई वर्ष बीते जाने के बाद टिहरी बांध विस्थापित और प्रभावितों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पुनर्वास के लिए दर-दर भटक हैं। टिहरी बांध से मिलने वाली रॉयल्टी को प्रदेश सरकार टिहरी में खर्च न कर बाहरी राज्यों में खर्च कर रही है। कहा कि रॉयल्टी पर पहला अधिकार टिहरी जिले के लोगों है। होली के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर विकास पंवार, अनुसूया प्रसाद नौटियाल, असद अली, अब्दुल सफीक, अजय पंवार, दिनेश भट्ट, चंदन लाल, रोशनी कडियाल, देवांक चमोली, असरुफी सेमवाल, सरोजनी देवी, गगन राणा, बीएस परमार, रुकमा देवी आदि मौजदू थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!