“जन औषधि सप्ताह” के अंतर्गत जाखन, देहरादून में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Share Now

देहरादून। देहरादून में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 70 लोगों ने सहभागिता की, जिनमें से 68 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं। जिनमें 31 महिलाएँ, 28 वरिष्ठ नागरिक और 9 अन्य लाभार्थी शामिल रहे। सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए एक आउटरीच पहल जनऔषधि सप्ताह 2026 देश भर में स्वास्थ्य जांच शिविरों के साथ जारी है। यह 7 मार्च को 8वें जनऔषधि दिवस तक एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह की शुरुआत का प्रतीक है। सप्ताह के हिस्से के रूप में फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो (पीएमबीआई), फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा 1 से 5 मार्च 2026 तक देश भर में 250 से अधिक स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर, 6 मार्च को 30 शहरों में जन औषधि पद यात्रा आयोजित किए जा रहे हैं।
इस वर्ष की थीम “जन औषधि सस्ती भी, भरोसेमंद भी, सेहत की बात, बचत के साथ“ के अनुरूप शिविरों में ऑन-साइट नैदानिक सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ, लोगों को प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों (पीएमबीजेएके) में उपलब्ध सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के बारे में बताया जा रहा है। जाखन, देहरादून में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शुगर जांच, ईएसआर, हीमोग्लोबिन, ब्ठब् और डायबिटीज जांच शामिल थीं। कुल 02 चिकित्सकीय परामर्श सत्र आयोजित किए गए। निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं, जिनमें जन औषधि दवाइयाँ, पेन किलर, बुखार कम करने वाली दवाइयाँ और पूरक दवाइयाँ शामिल थीं। कार्यक्रम में 01 डॉक्टर, डॉ. आशीष जैन, डठठै, डिप्लोमा इन डायबिटीज ने चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर मीनाक्षी नौटियाल, पार्षद जाखन, राजपुर रोड, देहरादून, के.एस. राणा, एमडी और डॉ. मारूफ मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में जन औषधि दवाइयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया और आम जनता से सस्ती और भरोसेमंद दवाइयों का लाभ उठाने का आह्वान किया। इसी क्रम में सोमवार (2 मार्च 2026)  को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी, डोईवाला में लगे शिविर में लगभग 114 लोगों ने भाग लिया, जिनमें से 108 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं। लाभार्थियों में 66 महिलाएँ, 32 वरिष्ठ नागरिक एवं 16 अन्य नागरिक शामिल रहे। यह आयोजन जन औषधि योजना के उद्देश्यों के अनुरूप क्षेत्रीय नागरिकों को सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!