बर्थडे पार्टी के दौरान दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Share Now

रामनगर। रामनगर के कंचनपुर गांव में रात में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक की उसके साथियों ने ही पीटकर हत्या कर दी। उसका शव अर्धनग्न हालत में गांव में पड़ा मिला। मृतक के शव पर चोट के निशान हैं। मामले में पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया है।
रामनगर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम कंचनपुर निवासी इंदर जोशी (25) पुत्र पीतांबर दत्त जोशी गांव के ढाबे में अपने एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। बीती रात खाने पीने के दौरान वह घर नहीं आया। सुबह गांव के एक युवक ने उसे ढाबे से 50 मीटर दूर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसके आधे कपड़े उतरे हुए थे। परिजन उसे सयुंक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ पंकज गैरोला ने चिकित्सालय पहुंचकर शव का निरीक्षण किया। उसके पीठ, कमर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सीओ गैरोला ने बताया कि रात में जन्मदिन की पार्टी में मृतक युवक गया था। सुबह उसका शव पड़ा मिला। हत्या के आरोप की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!