दोस्तो ने ही किया तह दारू की बोतल से जानलेवा वार – आरोपी गिरफ्तार

Share Now


काशीपुर

मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार

मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि पुलिस ने मुकदमे में धारा 307 की बढ़ोतरी भी की है..।

बता दें कि जसपुर खुर्द निवासी नरेश ने थाना आईटीआई में 14 नवंबर 2020  की रात्रि को उसके पुत्र नितिन को अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसको लेकर उसने थाना आईटीआई में अभियोग पंजीकृत कराया था पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की घटना का खुलासा करते हुए  थाना आईटीआई प्रभारी विद्या दत्त जोशी ने बताया कि घटना 14 नवंबर 2020 की रात्रि की है नितिन नामक युवक को अज्ञात व्यक्तियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था पुलिस जांच में पता चला कि 14 नवंबर 2020 की रात्रि को नितिन अपने दोस्तों के साथ मोटेश्वर महादेव मंदिर के पीछे आम के बगीचे में खा पी रहे थे इसी दौरान किसी बात को लेकर नितिन की झड़प जसपुर खुर्द निवासी विकास पुत्र भीमसेन से हुई बात इतने बड़े के दोनों में मारपीट हो गई जिस पर विकास ने दारू की बोतल तोड़कर नितिन के गले पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल को विकास तथा उसके मित्रों द्वारा ही राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था पुलिस ने आरोपी विकास पुत्र भीमसेन निवासी जसपुर खुर्द को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जांच में पुलिस ने धारा 307 की बढ़ोतरी भी की है..।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!