देहरादून
E-कलेªट ई-आफिस के कार्यों में तेजी लायें’’
पेपरलेस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए जिलाधिकारी देहरादून में 15 अगस्त से कलेक्ट्रेट को ई कलेक्ट्रेट की शक्ल देने का निश्चय कर लिया है उन्होंने इस संबंध में सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । गौरतलब है की पेपर लेस कार्यालय का कांसेप्ट घर बैठे ऑनलाइन कार्य की प्रगति को लेकर है, ताकि लोगों का बेवजह समय बर्बाद में हो, कागज की बर्बादी रुके और बाबुओं की टेबल पर फाइलों के रुकने पर भी विराम लग सके
जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ई-कलेक्टेªट के कार्यों से जुड़े एनआईसी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को कलेक्टेªट सभागार में आयोजित ई-कलेक्टेªट की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश दिये कि ई-आफिस से जुड़े एच.आर.एम.एस (ह्यूमैन रिसोर्स मैनजमेंट सिस्टम), रिकार्ड मैनेजमेंट, फील्ड इ्रन्सपेसन आॅनलाईन मैनेजमेंट, ई-फाईलिंग सिस्टम के कार्यों का तेजी से आॅनलाईन सिस्टम डेवलपमेंट करें, जिससे 15 अगस्त तक ये कार्य इम्पलिमेंट हो सके।
जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट के कार्यों की पूरी प्रोसेज की समीक्षा करते हुए कहा कि कलेक्टेªट कार्यालयों के साथ ही तहसील सदर को भी ई-आफिस मोड पर संचालन करने के तेजी से प्रसास किये जायें। उन्होंने कहा कि कलेक्टेªट में ई-आफिस के कार्यों का ट्रायल शुरू हो चुका है और इसमें जो भी चीजें जोड़ी जानी है उनको भी तेजी से जोड़ा जाय। उन्होंने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाले आवेदन स्कैन होने के पश्चात उन तक पंहुचे ऐसी प्रक्रिया पर कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि ई-आफिस के सभी कार्यों को तेजी से और बेहतर संचालन के लिए सभी सम्बन्धित विभाग व एजेंसी आपसी समन्वय से कार्य करें।
इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भाष्कर सिंह कुलियाल, सिस्टम एडमिनिस्टेªटर संजीव चन्द्र सूंबा, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रणजीत सिंह सहित ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक सुरेश सिंह उपस्थित थे।
