सरकार और कुछ लोगों के मुहिम में शामिल होने से स्वच्छ नहीं होंगी गंगा- यमुना :डा0 अनिल जोशी, पर्यावरणविद्

Share Now

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा-यमुना और उनकी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाए रखने को लेकर आज विकासनगर अंतर्गत डाकपत्थर में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरणविद् अनिल जोशी और क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हालांकि इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री धन सिंह रावत को भी शिरकत करनी थी, लेकिन किन्हीं कारणवश वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने अपने आसपास और शहर के साथ ही आसपास की नदियों को स्वच्छ रखने के लिए लोगों से आह्वान किया। इस दौरान पर्यावरणविद् डा0 अनिल जोशी ने कहा कि सरकार ने नमामि गंगे कार्यक्रम चलाकर गंगा को बचाने की मुहिम शुरू की है, जो कि अच्छी पहल है। मगर सरकार और कुछ लोगों के इस मुहिम में शामिल होने से यह सफल नहीं होने वाली। इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। वहीं उन्होंने नदियों के घटते जलस्तर और प्रदुषण को लेकर चिंता वयक्त करते हुए कहा कि लगातार कई नदियां घटते जलस्तर के कारण विलुप्त होने की कगार पर है, जिसका कारण जंगलों का कटान और जल स्त्रोतों का सुखना है, जिसे हमको बचाने का प्रयास करना चाहिए।

डा0 अनिल जोशी, पर्यावरणविद्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!