गंगोत्री के पास बहु विकल्प : विधायक चुने या मंत्री अथवा मुख्यमंत्री ?

Share Now

इस बार दो चुनाव के झंझट से बाल बाल बच कर निकले गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवान को भले ही मध्यावधि चुनाव के टल जाने से बड़ी आर्थिक संकट से राहत मिली हो पर इस बार चुनाव की तैयारी का पैटर्न बदलने से होने वाली दिक्कत से तो उन्हे जूझना ही पड़ेगा | उत्तराखंड मे सरकार बनाने का मिथक लिए गंगोत्री को इस बार 2022 के चुनाव मे कई विकल्प मिलने जा रहे है | जनता विधायक चुने , मंत्री अथवा मुख्यमंत्री | इन सब के बाद भी गंगोत्री जीत की राह आसान नहीं है , जीत हार के पुराने फॉर्मूले से हटकर इस बार तीर कमान से नहीं बल्कि आधुनिक एलेक्ट्रॉनिक वायरस हथियार के रूप मे अजमाए जाएंगे



आम तौर पर एक महीने की दौड़ धूप के बाद प्रचार सम्पन्न हो जाया करते थे इस बार 6 महीने पहले से चुनावी टोलिया इलाकों मे दौड़ धूप करती दिखाई दे रही है | अन्य दल भले ही टिकट का इंतजार करते दिखाई दे पर कॉंग्रेस समय से पहले टीम के साथ मैदान मे उतर गई है | इस बार आर पार की लड़ाई के मूड मे दिखाई दे रहे कॉंग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल सजवान को जीत के बाद मंत्री पद की पूरी संभावना है, हालांकि उनके सामने आप की तरफ से सीएम के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल पोजिसन लिए हुए है , जबकि कवर फायर के रूप मे छिटपुट गोलाबारी बीजेपी के जागीरदार भी करते दिखाई देते है | पालिका क्षेत्र के गंगोरी इलाके मे आपदा के बाद सुरक्षा दीवार को अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए सजवान ने भरोसा जताया कि पालिका अध्यक्ष के चुनाव से लेकर विधायक बनने तक जो सहयोग उन्हे गंगोरी से मिला वह मिशन 2022 मे भी जारी रहेगा |

रविवार को पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 01 गंगोरी में नगर वार्ड कांग्रेस द्वारा स्थानीय निवासियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की उपस्थिति में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर परिचर्चा की गई। गंगोरी क्षेत्र बाड़ाहाट नगरपालिका का महत्वपूर्ण हिस्सा है, यहां नजदीकी पाटा, संग्राली, बगियालगांव, उत्तरों, नाल्ड एवं केलसू क्षेत्र सहित बिभिन्न गांवों के लोग निवास करते है। इन तमाम गांवों से उपस्थित लोगों ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए विजयपाल सजवाण जी को भरपूर समर्थन देने की बात कही।
बैठक में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने स्थानीय लोगों से चर्चा कर कहा कि गंगोरी क्षेत्र हमेशा से ही उनकी प्राथमिकताओं में रहा है, नगरपालिका अध्यक्ष से लेकर विधायक बनने में इस क्षेत्र के लोगों ने हमेशा उन्हें अपने बेटे और भाई के रूप में आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि तमाम पदों पर रहते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए मुझसे जो अपेक्षाएं रही उन्हें प्राथमिकता से पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि 2012-13 की विनाशकारी बाढ़ में इस क्षेत्र ने बहुत त्रासदी झेली है, तत्कालीन समय लोगों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस की हमारी सरकार द्वारा जो प्रयास किये गये वो आज भी दिख रहे है। बाढ़ सुरक्षा कार्य से लेकर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण गंगोरी पुल का कार्य जहां हम छोड़कर गए वो तमाम कार्य आज भी जस के तस है।
वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा इस क्षेत्र की उपेक्षा एवं बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से क्षुब्ध अनेक लोगों ने पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की कार्यशैली ओर व्यवहार कुशलता पर विश्वास व्यक्त कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, पालिका सभाषद देवराज बिष्ट, सविता भट्ट, पूर्व सभाषद राजपाल चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल चौहान, दिग्विजय नेगी, जंगवीर पंवार, मोहन राणा, महिला कांग्रेस की मीना नौटियाल, लता पंवार, संतोषी राणा, युवा कांग्रेस के अखिल पंत, हितेश बिष्ट सहित अनेक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!