कूड़ेदान में ही लगा दी आग -ऐसे होगा कूड़ा निस्तारण ?

Share Now

ऐसे होगा कुड़े का निस्तारण?

पालिका के कुड़े दान में ही कुड़े पर लगाई जा रही आग।
जहरीले धुंए से आसपास के लोग होने लगे परेशान।
गिरीश गैरोला।
उत्तरकाशी नगर पालिका में कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग स्थल नही मिलने से नव निर्वाचित पालिका बोर्ड ने  प्रशासन द्वारा स्थान दिए जाने तक हाथ खड़े कर दिए है , वही वार्ड में कूड़ा निस्तारण के तौर पर कूड़ेदान में रखे कुड़े को ही आग के हवाले कर वातावरण में खतरनाक जहरीली गैस घोलने का काम किया जा रहा है।
भले ही नगर पालिका चुनाव प्रचार के दौरान सभी प्रत्यासियो की प्राथमिकता में कूड़ा निस्तारण रहा हो किन्तु अब ये प्राथमिकता काफी पीछे सरक गयी है।
शपथ ग्रहण से पूर्व उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में जमा किया जा रहा कूड़ा जब निस्तारण के नाम पर पालिका कर्मियों द्वारा गंगोत्री राजमार्ग से सीधे गंगा में उड़ेल दिया गया तो शहरी विकास मंत्रालय ने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण की शुद्धता पर प्रतिबध्दता दिखाते हुए पालिका के अधिशाषी अधिकारी को निलंबित करने की संस्तुति कर दी।
इसके बाद मनेरी भाली जल विधुत परियोजना के जलाशय जोशियाड़ा के पास जमीन पर कूड़ा डालने के लिए चिन्हित किया तो वहाँ ग्रामीणों विरोध में खड़े हो गए। फिलहाल नगर का कूड़ा रामलीला मैदान में एकत्र हो रहा है।
रामलीला मैदान में ज्यादा कूड़ा एकत्र न हो उसके लिए यह कोशिस की जा रही है कि वार्डो से कूड़ा मैदान में लाने की बजाय वही निस्तारित कर दिया जाय। इसके लिए सबसे सरल उपाय कुड़े में आग लगाने के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। जबकि कुड़े में आग लगाने से जहरीली गैस पैदा होती है जो कुड़े से ज्यादा खतरनाक है। न्यायलय ने इस पर कड़ी पाबंदी लगाई है। इसके बाद भी कुड़े के निस्तारण के लिए कुड़े दान में ही कुड़े को आग के हवाले किया जा रहा है।
मंगलवार को सुबह जब गंगोत्री राजमार्ग पर लोग जॉगिंग के लिए निकल रहे थे तो तेखला के पास सड़क पर रखे कूड़ा दान में आग लगा दी गयी । आसपास के वातावरण में जहरीली गैस फैलने से जब सांस की दिक्कत होने लगी तो आसपास के लोगो ने कूड़ेदान में लगी आगनको बुझाया ।
नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने इस घटना पर नाराजी जताते हुए पालिका कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि इस तरह की  घटनाये फिर से न हो इसकी व्यवस्था बनाई जाएगी साथ ही कुड़े की स्थायो व्यवस्था के लिए उन्होंने कहा कि वे डीएम की छुट्टी से लौटने की प्रतीक्षा कर रहे है जैसे ही प्रशासन डंपिंग के लिए स्थान उपलब्ध कराता है वैसे ही कूड़ा निस्तारण सुरु कर दिया जाएगा।

https://youtu.be/G796R5jlkqo

error: Content is protected !!