गैरसैंण – भीड़ ने पथराव किया और कांच कि बोटल फेंकी जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया – मदन कौसिक

Share Now

आम आदमी पार्टी ने गैरसैंण में सरकार द्वारा  आंदोलनकारियों पर  लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर प्रदर्शन करते हुए  सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं ने कहा मुख्यमंत्री को तत्काल आंदोलनकारियों से माफी मांग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए । आज आप कार्यकर्ता  देहरादून के कई विधानसभाओं से शहीद स्थल पर पहुंचे और  गैरसैंण में बेगुनाह आंदोलनकारियों पर करवाए गए लाठीचार्ज की कडी निंदा की

दिवालीखाल में सड़क निर्माण को लेकर आंदोलन कर रहे घाट के लोगों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार पर हमला बोला है, उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि वे खुद सांकेतिक विरोध को पहुंच रहे हैं यदि सरकार की लाठी इतनी ही बेचैन है तो पहले मेरा सिर फोड़ा जाए, सोशल मीडिया पर विरोध जताते हुए हरीश रावत ने लिखा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से ही नहीं बल्कि पूरी भाजपा से पूछना चाहता हूं कि क्या यह उत्तराखंड राज्य इसलिए बनाया गया है कि सड़क की मांग करने पर भी लाठी चार्ज होगा, वह भी उस सड़क के लिए जिसकी घोषणा दो दो मुख्यमंत्री कर चुके हैं

सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, कांच की बोतल फेंकी | यही वजह है कि पुलिस कर्मियों को लाठीचार्ज करना पड़ा लेकिन मुख्यमंत्री ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं जिससे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!