घनसाली में बाल गंगा और भिलंगना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक विधानसभा प्रभारी जगदंबा प्रसाद रतूड़ी जी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई ।
प्रदेश कांग्रेस के सचिव विधान सभा प्रभारी जगदंबा प्रसाद रतूड़ी ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को अब मिशन 2022 के लिए कमर कसके तैयार होना चाहिए, उन्होंने बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक तक सभी फ्रंटल कमेटी को पन्द्रह दिन में बनाने का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिए | उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा भाजपा ने कभी भी विकास की बात नहीं की उन्होंने जनमानस को लड़ाने और बरगलाने का काम किया है ।आज कोविड-19 बीमारी के बाद जनपद के लगभग पेंसठ हजार बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहा है । लेकिन लेकिन भाजपा लोगों को जाति धर्म ओर मजहब के नाम पर लड़ाने का काम कर रहे हैं ।
पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हमने जो कार्य स्वीकृत किए थे वह भाजपा ने निरस्त कर दिए आज हमारे क्षेत्र का विकास ठप हो चुका है।
पूर्व ब्लाक प्रमुख धनीलाल शाह ने कहा अब जनमानस भाजपा के जुमलों में नहीं आने वाला हैं 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी ओर जो बिकाश कार्य रुका हुआ है वह आगे बढ़ेगा।
पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला ने कहा की कांग्रेस के सरकार में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ था हमने दूर-दराज के गांव में सड़क बिजली पानी पहुंचाया लेकिन भाजपा ने उन सब कार्य में अपने नाम की शिलापट लगाने का काम किया है
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अरुणोदय नेगी ने कहा कि अब नोजवानों को सरकार के खिलाफ लामबन्द होना चाहिए ।भाजपा ने सबसे ज्यादा युवाओं का सोसण किया है ।
उपरोक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रतूड़ी,लष्मी प्रसाद जोशी, शूरवीर लाल ,डॉ प्रकाश चंद्र’ मुन्नी देवी’ हिम्मत रौतेला ‘उत्तमचंद ‘दिनेश लाल ‘सोहनलाल परोपकारी’ धनवीर सिंह बिष्ट’ आनंद व्यास’ प्रशांत जोशी ,चंद्रमणि उनियाल, हुकम सिंह रावत ,जसवीर सिंह नेगी, नित्यानंद कोठियाल, पूरब सिंह पवार, उत्तम सिंह रावत, प्यार सिंह बिष्ट, अब्बल सिंह रावत ,उत्तम सिंह गुसाईं ,आदि कांग्रेस, जन मौजूद थे।
