10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर बालिकाओं को किया सम्मानित

Share Now

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की महानगर संयोजिका मधु जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर दो बालिकाओं को सम्मानित किया। सम्मानित की गई छात्राओं में हाईस्कूल की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कनकपुर और 97 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा परिणिता शामिल हैं।
कनकपुर अपनी नानी के साथ रहती है, उसके पिताजी का नाम स्व. जितेंद्र कपूर व माताजी का नाम स्व. पूजा कपूर है। इस बालिका ने अपनी नानी के साथ रहते हुए कठिन परिस्थितियों में यह सफलता हासिल की है। इसी के तरह परिणीता साहनी  ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनको भी महानगर अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिणीता साहनी की माताजी नीलू साहनी और उसके पिताजी ने मधु जैन का धन्यवाद किया और कहा कि आज बहुत प्रसन्न है कि हमारी पुत्री को आपके द्वारा  सम्मानित किया गया। हमें भी मान-सम्मान अनुभव हो रहा है। इस मौके मौके पर क्षेत्रीय पार्षद अनीता सिंह ने संयोजिका को  धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी है कि हमारे वार्ड की दो पुत्रियों ने इस वार्ड का नाम रोशन किया। मैं धन्यवाद देना चाहूंगी मधु जैन को कि आपके द्वारा ऐसी बालिकाओं को प्रोत्साहित किया जाता है जिससे उनके मनोबल में वृद्धि होती है और आगे भी अच्छा कार्य करती रहती हैं। इस मौके पर मानव अधिकार एवं सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, मंडल के अध्यक्ष बबलू बंसल, मंडल उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, मनोज शर्मा, राहुल चैहान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मंडल संयोजिका सरिता कोहली सुनील कोहली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!