कोरोना लाॅकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद करे सरकार

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कोरोना काल में सरकार द्वारा लॉकडाउन अथवा कर्फ्यू लगाने से गरीब जनता को जो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा गरीब मजदूर जो प्रतिदिन दिहाड़ी करके अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता था आज उसके सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है।
एक तो महामारी व उस पर से भुखमरी से मरने की आशंका बन रही है। सरकार को चाहिए कि बीपीएल, एपीएल व सफेद कार्ड धारकों को तत्काल 25-25 किलो गेहूं व चावल, 5 किलो दाल, 3 किलो रिफाइंड, 4 किलो चीनी फ्री प्रत्येक माह के हिसाब से उपलब्ध कराएं। दूसरा बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाएं लोगों पर ऋण वसूली के लिए अनावश्यक दबाव बना रही हैं व पूरा ब्याज भी मांग रहे हैं इस पर भी सरकार को अंकुश लगाना चाहिए क्योंकि कई जगह देखने में आया है कि यह लोग ऋणी को प्रताड़ित करने जैसा कार्य भी कर रहे हैं। धीरेंद्र प्रताप और मनीष नागपाल ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करें वेंटीलेटर ,बेड ,ऑक्सीजन, इंजेक्शन व अन्य दवाएं भी उपलब्ध कराए। केवल कोरोना ही नहीं अन्य बीमारियों के भी मरीज इलाज के लिए परेशान हो रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं जहां पर भी कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है ताकि उसके परिवार जन भी इलाज होते हुए देख सकें अभी हाल ही में एक अस्पताल द्वारा लाश बदलने का मामला भी सामने आया था। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और जांच करानी चाहिए और दोषी को दंडित होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!