किसानों की आय दुगनी करने के सरकार के संकल्प को अधिकारी भी अपनी जिमेदारियों को समझेंः गणेश जोशी

Share Now

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा वर्ष 2023 को मिलेट्स ईयर घोषित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को मिलेट्स के व्यापक प्रचार प्रसार करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री जोशी ने प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और किसानो को उसकी उपज का सही दाम मिले इसके दृष्टिगत अधिकारियों को सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री जोशी ने कहा योजना का लाभ पात्र किसानों को मिले इसका विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में मंत्री जोशी ने मोटे अनाज के प्रति किसानो को प्रोत्साहित करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों जैसे मंडुवा झिंगोरा इत्यादि को मिलेट्स मेले के माध्यम प्रचार प्रसार और किसानो को उसके बारे में जानकारी प्रदान की जाए। साथ ही मंत्री जोशी ने प्रदेशभर में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जो सरकार का संकल्प है कि किसानों की आय दुगनी हो उस दिशा में अधिकारी भी अपनी जिमेदारियों को समझे। इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरी शंकर सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!