राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत सिंह का दो दिवसीय उत्तरकाशी भ्रमण

Share Now

उत्तरकाशी  प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत सिंह दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं! यह
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि महामहिम राज्यपाल आगामी 4 अप्रैल को पूर्वाहन 9.30 बजे देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा जनपद उत्तरकाशी के मातली हैलीपैड के लिए प्रस्थान करेगें तथा पूर्वाहन 10.30 बजे मातली हैलीपैड पहुंचेगें! वहां से महामहिम राज्यपाल कार से उत्तरकाशी स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे। महामहिम राज्यपाल पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहून 12.30 बजे तक जिलाधिकारी व अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेगें! अपराहन 4 बजे स्वयं सहायता समूह प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे ! इसके बाद महामहिम राज्यपाल अपराह्न 4.45 बजे से सांय 5 बजे तक मीडिया से वार्ता करेंगे! सांय 5 बजे से सांय 6 बजे तक पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करेंगे तथा सांय 6 से सांय 6.30 बजे तक रेड क्रॉस सोसाईटी के साथ बैठक करेंगे! महामहिम रात्रि विश्राम उत्तरकाशी के मातली स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाउस में करेगें!
अगले रोज 5 अप्रेल को महामहिम राज्यपाल कार द्वारा पूर्वाहन 9.45 बजे उत्तरकाशी स्थित विश्वनाथ मन्दिर पहुंचकर मन्दिर के दर्शन करेंगे ! इसके बाद महामहिम राज्यपाल पूर्वाहन 10.15 बजे कार से मातली हैलीपैड लिए प्रस्थान करेगें तथा वहां से हैलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेगें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!