ऋषिकेश : आवास विकास कॉलोनी के शिवा एनक्लेव में घुसा गुलदार, लोगों के उड़े होश

Share Now

ऋषिकेश। ऋषिकेश में बैराज रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के शिवा एनक्लेव में एक गुलदार घुस गया। गुलदार को देख कॉलोनीवासियों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की सशस्त्र टीम गुलदार की खोज में जुट गई। गुलदार को पकड़ने के लिए आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में वन विभाग ने एक पिंजरा लगा दिया है

। 
मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शिवा एनक्लेव गली नंबर तीन और चार में चंद्रशेखर की गोशाला में एक गुलदार आ धमका। इस दौरान गोशाला में बंधे मवेशियों में अफरा-तफरी मच गई। मवेशियों के इधर उधर भागने पर गोपालक चौकस हो गया। आसपास देखा तो गुलदार दिखाई दिया। गुलदार की गोपालक से लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान गुलदार वहां से दूसरी ओर भाग निकला। दूसरी गली से दुधिया अब्दुल कॉलोनी में दूध देने आ रहा था। तभी उसकी नजर खाली प्लाट के एक कोने में खड़े गुलदार पर पड़ी। गुलदार दिखने पर वह दूध छोड़कर भाग गया। उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और स्थानीय लोग उस ओर दौड़े। लोगों का शोर सुन गुलदार लंबे समय से बंद पड़ी स्टर्डिया फैक्टरी की ओर भाग निकला। क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से लोगों में दहशत बनी हुई है। इसके चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ऋषिकेश रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम बढ़ा दी गई है। वन विभाग के सशस्त्र कर्मचारी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने आवास विकास कॉलोनी में एक पिंजरा लगा दिया है। बैराज रोड स्थित बंद पडी स्टर्डिया फैक्टरी गुलदार की रिहाइश बन गई है। फैक्टरी आबादी क्षेत्र के काफी करीब है। ऐसे में गुलदार आए दिन निराश्रित पशुओं का पीछा कर कॉलोनियों में घुस जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!