गूल में कपड़े धो रही किशोरी को गुलदार ने बनाया निवाला

Share Now

रामनगर। बैलपड़ाव के चूनाखान जंगल किनारे पानी के गूल में कपड़े धो रही एक किशोरी को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। जबकि उसके बगल में कपड़े धो रही अन्य महिला ने भाग कर जान बचाई। चूनाखान के मदनबेल की ममता (16) पुत्री जीवन थापा गांव की महिलाओं के साथ जंगल से सटे पानी के गूल में कपड़े धोने गई थी। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद झाड़ियों में छिपे गुलदार ने किशोरी पर पीछे से हमला कर जंगल की ओर ले गया। उसके साथ गई अन्य महिला ने शोर मचाकर वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों के शोर-शराबा करने पर गुलदार ने किशोरी को नहीं छोड़ा। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। चार घंटे की मशक्कत के बाद जंगल में ममता का शव मिला। डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने को कहा गया है। किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी। घटना स्थल पर सुरक्षा बढ़ा है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!