गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज – एसएसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट में नानकमत्ता थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

Share Now
  • गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज लोगो मे उबाल

    रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर

ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता गुरुद्वारा समिति के महासचिव और सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आज रुद्रपुर में तराई सिख महासभा के सेकड़ो लोगो ने एसएसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट में नानकमत्ता थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने महासभा के पदाधिकारियों पर झूठा मुकदमा वापस लेने और थाना एसओ को बर्खास्त करने की मांग की है।

– सिख समाज से जुड़े सेकड़ो लोग द्वारा एसएसपी कार्यालय और डीएम कार्यालय में नानकमत्ता थाने में झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमे रुद्रपुर, जसपुर, काशीपुर, गदरपुर, खटीमा, नानकमत्ता और उत्तरप्रदेश के पीलीभीत, अफजलगढ़ सहित बहेड़ी से सैंकड़ों सिख समुदाय के लोग रुद्रपुर पहुचे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में रखते हुए नारे बाज़ी की| प्रदर्शन कर रहे सिख समुदाय के लोगो का कहना है कि नानकमत्ता पुलिस ने कुछ लोगों से मिलीभगत कर नानकमत्ता गुरुद्वारे के महासचिव प्रीतम सिंह संधू, सचिव केहर सिंह और अन्य लोगों पर बिना जांच के मुकदमे दर्ज कर दिए। उन्होंने एसओ कमलेश भट्ट को बर्खास्त करने और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। सिख समुदाय के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
वही संगठन के कार्यकर्ता सतवन सिंह बागी ने कहा कि जब तक सगठन के पदाधिकारियों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस नही हो जाते और एसओ नानकमत्ता के खिलाफ कार्यवाही नही होती तब तक वह प्रदर्शन करते रहेंगे।

सतवन सिंह बागी — कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!