देहरादून। नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित 13 गुरू रोड पटेल नगर एवं सलान गावं पो0 आ0 भगवन्तपुर में कोरोना वायरस संक्रिमित पाये जाने के फलस्वरूप आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करते हुए उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। 13 गुरू रोड पटेल नगर का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में सड़क, पश्चिम दिशा में चेतन ओबराय का मकान, उत्तर दिशा में खाली प्लाॅट तथा दक्षिण दिशा में गम्भीर एवं ओम प्रकाश का मकान अवस्थित है तथा सलान गावं पो0 आ0 भगवन्तपुर का वह हिस्सा जिसके पूरब दिशा में पक्का रास्ता, पश्चिम दिशा में खाली भूमि, उत्तर दिशा में सलान गांव खैरानी मार्ग तथा दक्षिण दिशा में खाली भूमि अवस्थित है को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद में प्रभावी डेंगू मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम द्वारा नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त रूप से राजपुर क्षेत्र में 55 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें से 9 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया तथा 183 कंटेनर की जांच करने पर 28 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया तथा क्षेत्र में जनमानस को स्वास्थ्य शिक्षा हेतु डेंगू ,मलेरिया एवं कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
मास्क न पहनने पर 104 लोगों के चालान किये गये
देहरादून। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 104 व्यक्तियों के चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा जनपद 12 अधिकृत वाहनों से कन्टेंनमेंट क्षेत्रान्तर्गत 117 क्वींनटल फल एवं सब्जी का वितरणध्विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद अन्तर्गत विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 134 ली0 दूध वितरितध्विक्रय किया गया। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 2630 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 32069 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 385 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 295 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 608 व्यक्ति पंहुचे तथा देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 374 एवं काठगोदाम हेतु 286 व्यक्ति गये।
