हल्द्वानी – जीएसटी की सरलीकरण और विसंगतियों को लेकर सड़क पर व्यापारी

Share Now

जीएसटी की सरलीकरण और विसंगतियों को दूर करने को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल  ने शुक्रवार को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया प्रांतीय संगठन के सभी 375 इकाइयों ने जहां आज हल्द्वानी के बुध पार्क में धरना प्रदर्शन किया तो वहीं जीएसटी के सरलीकरण को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से व्यापारियों की समस्या के समाधान की मांग  की है,

व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा और नगर अध्यक्ष, मनीष अग्रवाल का कहना है कि जीएसटी प्रावधानों में बहुत सारी विसंगतियाँ सामने आ रही हैं जिससे व्यापारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड रहा है, इतना ही नहीं ,  टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए चार्टेड एकाउंटटेंट की जरूरत पड़ रही है। जिससे व्यापारी आर्थिक बोझ में दब रहे हैं उन्होंने कहा कि किसानों के बाद और व्यापारी भी बड़े आंदोलन का ऐलान कर सकते है, जिसको देखते हुए केंद्र सरकार को व्यापारियों के हित में जीएसटी को सरलीकरण अति आवश्यक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!