हरिद्वार – कार्तिक पूर्णिमा स्नान स्थगित – बाहरी राज्यो से आने वाले लोगो का उत्तराखंड में प्रवेश बंद उत्तराखंड के लोगो को भी हर की पौड़ी पर जाने से रोका

Share Now

रूड़की

सील हुआ उत्तराखंड का बॉर्डर

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को देखते हुए कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया है आज नारसन बॉर्डर, मंडावर, काली नदी, लखनौता व खानपुर आदि सभी बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों को पुरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है , वही बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल पीएसी को तैनात किया गया है जिसके कारण बाहरी प्रदेशो से आने वाले लोगो को भारी कठनाई का सामने करते हुए वापस लौटना पड़ रहा है।
आपको बता दे कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में कई राज्यो के लोग उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी पर स्नान करने के लिये आते है पर कोरोना की दृष्टिगत इस बार बाहरी राज्यो से आने वाले लोगो का उत्तराखंड में प्रवेश बंद कर दिया गया वही उत्तराखंड के लोगो को भी हर की पौड़ी पर जाने से रोका जा रहा है
एस पी देहात स्वपन किशोर सिंह के अनुसार उत्तरप्रदेश हरियाणा राजिस्थान सहित दिल्ली जैसे प्रदेशो से भरी संख्या में आज के दिन लोगों का हरिद्वार आना होता है पर कोरोना के दृष्टिगत इस बार एतिहात के तौर पर उत्तराखंड के बॉर्डर पर ही बाहर से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है कल और आज दो दिनों तक कोई भी बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोग उत्तराखंड में प्रवेश नही कर पाएंगे।

-स्वपन किशोर सिंह, एस पी देहात हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!