पंजाब नगर निगम चुनाव परिणामों से खुश हरीश रावत – बीजेपी पर लगाये आरोप

Share Now

हरीश रावत का आरोप
मुकेश कुमार
हल्द्वानी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि कुछ चुनिंदा बड़े व्यवसायियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों की अनदेखी की जा रही है। हल्द्वानी में किसान सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अडानी और अंबानी को निजी फायदा पहुंचा रही है। सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है, कृषि कानून बिल खेती और किसान दोनों के हित में नहीं है, इसके अलावा उपभोक्ता को भी इस बिल से कोई फायदा होने वाला नहीं है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों की हितैषी रही है लिहाजा कांग्रेस किसानों के साथ हर मोर्चे पर डटकर खड़ी है।

हरीश रावत, पूर्व सीएम उत्तराखंड

पंजाब में नगर निगम चुनाव के परिणामों पर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में अच्छे खासे परिणाम आ रहे हैं, जहां भाजपा और अकाली दल एक साथ होकर चुनाव लड़े हैं वहाँ पर भी कांग्रेस को अच्छा फायदा हो रहा है, और आम आदमी पार्टी तो पूरी तरह वहां साफ हो जाएगी, पंजाब का चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!