उत्तरकाशी
महीनो से उत्तरकाशी कलक्ट्रेट मे अपनी मांगो के समर्थन मे धरना कर रही स्वास्थ्य दाई संगठन ने मंगलवार को नगर मे झलूश प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया | महीनो से उत्तरकाशी के जिला कार्यालय मे अपनी मांगो को पूरा होने की आशा मे दाई सगठन को वक्त जरूरत पर सभी राजनैतिक दलो ने वोट बैंक के रूप मे इस्तेमाल तो किया जबकि वही नेतृत्व और राजनैतिक जानकारी के अभाव मे गरीब परिवार से संबंध रखने वाली दाई घर और जिला मुख्यालय के बीच झूल रही है |
लंबे समय से गाँव मे प्रसव कराने वाली प्रशिक्षित दाई आजकल अपनी वेतन और अन्य सुविधाओ की मांग को लेकर धरने पर बैठी है किन्तु इस दौरान किसी ने भी उनकी सुध तक नहीं ली | जच्चा और बच्चा के विषय मे लंबा अनुभव रखने वाली ये दाईयां बेहद कम पढ़ी लिखी है, हालांकि प्रसव कराने को लेकर इन्हे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है | दाई माताओ ने बताया कि गाँव मे आज भी प्रसव वाली महिलाए उन पर ही सबसे जादा भरोषा करती है और आशा कार्य कर्ता से पहले वे हमेसा मौके पर पाहुचती है | फिर भी उनकी लगातार उपेक्षा हो रही है |
