कंसेण के हिस्से में कूड़ा -भारी पुलिस फोर्स तैनात

Share Now

कंसेण के हिस्से में कूड़ा।
गिरीश गैरोला
आखिरकार उत्तरकाशी नगर पालिका का कूड़ा बिघ्न योग फिलहाल के लिए टल गया है जिला प्रशासन ने भारी पुलिस फ़ोर्स की मौजूदगी में तड़के सुबह रामलीला मैदान से कूड़ा कंसेण गाँव की तरफ भिजवा दिया।
उत्तरकाशी रामलीला मैदान में पौराणिक माघ मेला 14 जनवरी से होना है। जिसके लिए झूले चर्खी और पंडाल सहित दुकानों का निर्माण होना है। मैदान में पड़े हुए कुड़े को लेकर मेले के होने अथवा न होने पर संसय बना हुआ था। किंतु नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने पत्रकार वार्ता में भरोसा दिलाया कि हर हाल में मेला होगा और यदि कूड़ा न हटने के चलते मेला स्थागिय हुआ तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष जसोदा राणा ने भी साफ कहा था कि कुड़े की समस्या इतनी बड़ी नही है जितनी उसे बना दिया गया है। उन्होंने भी कहा कि प्रसासन और पालिका यदि कूड़ा उठाने में असफल रहे तो जिला पंचायत खुद कूड़ा हटकर मेले का आयोजन हर हाल में करेगी।
इससे पूर्व जिला प्रशासन में ग्रामीणों के साथ बैठकर बातचीत की कोशिस की थी जो असफल रही देर रात डीएम और एसपी खुद मौके पर गए सुर एक बार फिर ग्रामीणों को तीन महीने के लिए अस्थायी तौर पर कूड़ा डंप कराने पर सहमति बनाने का प्रस्ताव दिया किन्तु बात नही बनी तो मंगलवार को सुबह भारी पुलिस फोर्स कक मौजूदगी में कंसेण के पास कूड़ा डाल दिया गया।
गाँव के जितेंद्र पंवार उर्फ गुड्डू ने इस प्रकरण में बीजेपी और काँग्रेश के दोनों वर्तमान और पूर्व विधायक के रोल पर आश्चर्य जताया। ग्रामीणों ने कहा कि वे लोक सभा चुनावों के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का भी बहिस्कार करेंगे।
ग्रामीण महिलाओं समेत ग्रामीणो का विरोध जारी है। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। जल विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी नारे बाजी ग्रामीणों द्वारा की गई।
पुलिस ने डम्पिंग जोन की तरफ जाने वाले तीनो मार्गों पर आवाजाही बंद कर   कूड़ा डंप कराने का काम सुरु किया।

 

 


https://youtu.be/KarGnHO-cag

error: Content is protected !!