हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हुई है | उनकी मौत दिल्ली स्थित आवास पर हुई है | रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद आज होने वाली बीजेपी संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया गया है |
जानकारी के मुताबिक उनका शव पंखे पर लटका मिला है, हालांकि संसद आवास से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी है |
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह तकरीबन 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है | मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला |
