वायरल वीडियो का खुमार चढ़ा भारी, पहुंच गए थाने!
मालदेवता में स्टंटबाज़ी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई
देहरादून, 25 मई 2025 | रिपोर्ट – Meru Raibar News
“वायरल होने का शौक उन्हें महंगा पड़ गया!” — देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में सड़क पर चौपहिया वाहनों से स्टंट करते हुए युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
रायपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो की जांच की और तीन स्टंट वाहनों की पहचान कर उन्हें एम.वी. एक्ट के तहत सीज कर दिया। साथ ही, स्टंट कर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले तीनों वाहन चालकों पर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

🚨 सीज किए गए वाहन:
1️⃣ UK07FA2255 – लाल रंग की थार
2️⃣ UK12D5200 – काले रंग की सफारी
3️⃣ UK07FK3003 – काले रंग की थार
👮♂️ वाहन चालक जिन पर की गई कार्रवाई:
- अमित गर्ग पुत्र केवल कृष्ण गर्ग, निवासी राजपुर रोड, देहरादून
- ऋतिक पुत्र कपिल देव पवार, निवासी आईडीपीएल कॉलोनी, ऋषिकेश
- मेहुल वर्मा पुत्र राम वर्मा, निवासी नत्थनपुर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाज़ी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से साफ है कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।
