उत्तराखंड में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टी नेताओं की ओर से जीत के दावे शुरू होने लग गए है| इसी के तहत कांग्रेस वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का कार्यकाल पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है जनता बीजेपी को सबक सिखाकर कांग्रेस को प्रचण्ड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कराएगी
उत्तराखंड में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे नेताओं की ओर से जीत के दावे होने लगे है कांग्रेस वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी का दावा है कि कांग्रेस 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी, इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में सिर्फ बीजेपी-कांग्रेस के बीच ही मुकाबला है, आम आदमी पार्टी को जनता मौका नही देगी राज्य का इतिहास गवाह है कि उत्तराखंड में दो ही दल सरकार बनाते है, तीसरे विकल्प का राज्य मे कोई अस्तित्व नहीं, वही मथुरा दत्त जोशी ने आप पार्टी को बीजेपी की बी टीम भी बताया है
मथुरा दत्त जोशी प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस
