बौद्ध धर्म के अनुयाईयों मे नये साल का आगाज।।
हिन्दू धर्म पंचांग के अंतर्गत बौद्ध धर्म मे महायान अनुयाईओं में नये साल के आगाज पर आज वीरपुर डुंडा मे #लोसर पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भोटिया समुदाय के लोगों द्वारा माँ रिंगाली देवी के सानिध्य में नये साल के उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व गंगोत्री विधायक श्री #विजयपाल_सजवाण जी लोसर मेले में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने बौद्ध धर्म अनुयाइयों और समस्त लोगों को लोसर पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
प्रकाश पंवार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बौद्ध धर्म के महायान अनुयाइयों में इसी शुभ दिवस पर नया साल प्रारंभ होता है। इस खास दिन में ग्रामीणों ने आगंतुकों का हरियाली और प्रसाद भेंट कर स्वागत किया, और रासों नृत्य के साथ एक दूसरे को बधाई दी। सभी जनपदवासियों को लोसर पर्व की शुभकामनाएं।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्री सजवाण जी के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री जगमोहन सिंह रावत, ब्लॉक भटवाड़ी के कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमल सिंह रावत, उपाध्यक्ष श्री शीशपाल पोखरियाल, श्री प्रताप प्रकाश पंवार, बगोरी-वीरपुर से श्री नारायण सिंह, श्री जसपाल सिंह, श्री चरण सिंह सहित भोटिया एवं बौद्ध समुदाय के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
