होली का गुलाल दिल्ली से – वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को दिल्ली से बुलावा

Share Now

नई सरकार के गठन के लिए उत्तराखंड में अभी तक मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं किया जा सका है। इस बीच आज दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है, जहां उत्तराखंड के वरिष्ठ विधायक एवं बंशीधर भगत को दिल्ली से बुलावा आया है। इसके बाद सियासी गलियारों में अचानक हलचल तेज हो गई।

बताते चले कि बंशीधर भगत को उत्तराखंड का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। उनके कद का तभी से सभी को एहसास हो चुका है। आज एक बार फिर जब उन्हें दिल्ली हाईकमान की ओर से बुलावे का फरमान आया तो उनके लिए सीएम के पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बताते चलें कि वर्तमान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 47 विधायकों ने जीत दर्ज की है। एक बड़ा वर्ग चाहता है कि विधायकों में से ही सीएम का नाम फाइनल होना प्रदेशहित में है। आज वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को आए बुलावे के बाद अब सियासी हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार बताते चलें हैं कि इस बार सीएम पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ा गया था। जिसके परिणामस्वरूप भाजपा 47 जीतने में सफल रही, किंतु मुख्यमंत्री धामी चुनाव हार गए। इसके बाद भाजपा की रणनीति बिगड़ गई, जिस कारण सीएम के चेहरा फाइनल करने में समय लग रहा है।

बहरहाल, उत्तराखंड का नया सीएम कौन बनता है, यह तो समय ही बताएगा, किंतु वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को दिल्ली से बुलावा आने के बाद प्रदेश का सियासी पारा जरूर ऊपर चढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!