कांग्रेस भवन में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम

Share Now

देहरादून। होली के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में महानगर अध्यक्ष डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोगी ने देश एवं प्रदेश को होली की बधाई बधाईयां देते हुए कहा कि होली भाईचारा, मिलन का त्योहार है। इस होली पर आप रंगो के साथ, अपने प्यार का रंग भी बिखेरिये। गोगी ने कहा कि आज पूरा देश जोरशोर से होली का त्योहार मना रहा है। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंगो को और प्रगाढ़ करंे। रारंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। गोगी ने कहा कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनीष कुमार नागपाल ने होली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का संचार करता है। मेरी कामना है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे एवं रंग-उमंग, एकता और सद्भावना का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, गरिमा माहरा दसौनी पिया थापा, राजेश चमोली, शीषपाल बिष्ट, नीरज त्यागी, आशा मनोरमा शर्मा, सुनीता तनेजा, नजमा खान, मीना बिष्ट, सावित्री थापा, मनमोहन शर्मा, पूनम कण्डारी, आरुषि सुन्द्रियाल, ओबीसी महानगर देहरादून के अध्यक्ष मनीष वर्मा, नीरज त्यागी, मोहन काला, अनिल नेगी, ललित भद्री, सुलेमान, सरदार देवेन्द्र सिंह, हेमराज ंिसह, सौरभ थापा, अनूप पासी, शान्ति रावत, अनुराधा तिवारी, शिवम, अभिषेक तिवारी शैलेन्द्र करगेती, फहीम आदि कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!