विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ठ योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया

Share Now

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छिद्दरवाला में आज महिला मोर्चा, श्यामपुर के तत्वावधान में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्यामपुर महिला मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।इस कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विधवा महिलाओं एवं बहादुर महिलाओं को सम्मानित किया।
          कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान प्रदेश की महिलाओं का विशेष योगदान रहा।श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्हें लगातार ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक बनाए जाने में भी महिला शक्ति की भूमिका रही है जिसके लिए उन्होंने उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए क्रियान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं कहा कि इन सभी योजनाओं का लाभ सभी महिलाओं तक पहुंचना आवश्यक है जिसमें महिला मोर्चा संगठन की अहम भूमिका होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, विमला नैथानी, कमला नेगी, पुष्पा ध्यानी, शिवानी भट्ट, घनश्याम सैनी, कमलजीत कौर, सुनीता कक्कड़, अनीता पोखरियाल,  मीना गुरुंग, हुकुम रागंड, राजकुमारी पवार, समा पवार, सुशीला नेगी, सोबन कैंतूरा, भूपेंद्र रावत, रवि शर्मा, अमर खत्री, अनीता पवार, सरदार बलविंदर सिंह, हरीश पैन्यूली, घनश्याम सिंह सैनी, भगवान सिंह मेहर, कैलाश रतूड़ी, सुनीता बिष्ट, अभिषेक रावत, हरीश कक्कड़, रूद्र बहादुर राणा, दीपक थापा, अंबर गुरंग, योगेश कुमार, मनोज कौशिक, हरदीप सैनी, विपिन कुडियाल, शैलेंद्र रांगड सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!