चलती कार में हुड़दंग करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
मुख्य समाचार:
देहरादून की सड़कों पर चलती बारात में स्टंट और हुड़दंग मचाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवक चलती कार की छत और खिड़कियों से बाहर लटकते हुए न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दून ने इस मामले का संज्ञान लिया और तत्काल सख्त कार्यवाही के आदेश जारी किए।

दून पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए वायरल वीडियो में दिख रही तीन कारों और दो मोटरसाइकिलों की पहचान की और सभी पांचों वाहनों को जब्त कर लिया। इसके साथ ही इन वाहनों के चालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही भी की गई।
जब्त किए गए वाहन:
- क्रेटा (UK07 FS1864)
- फॉर्च्यूनर (UK16 D 0317)
- स्कॉर्पियो (UK16 A 1786)
- बुलेट मोटरसाइकिल (UK07 DE 9584)
- हीरो स्प्लेंडर (UA07 K 9650)
पकड़े गए वाहन चालकों की पहचान:
- शादाब शफी पुत्र नफीस शफी, निवासी ग्राम परवल, शिमला बायपास रोड, देहरादून
- विनय चमोली पुत्र राजपाल सिंह, निवासी नयागांव, देहरादून
- साहिल खान पुत्र नौशाद खान, निवासी ग्राम परवल, शिमला बायपास रोड, देहरादून
- फुरकान पुत्र लतीफ, निवासी नयागांव, ग्राम परवल, शिमला बायपास रोड, देहरादून
- इकराम पुत्र इखलाख, निवासी ग्राम परवल, शिमला बायपास रोड, देहरादून
पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से न केवल हुड़दंगियों को सबक मिला है, बल्कि समाज में यह संदेश भी गया है कि सड़कों पर कानून तोड़ने और दूसरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब सख्ती से निपटा जाएगा।
Meru Raibar की अपील:
सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। कृपया यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों के जीवन को खतरे में डालने वाले ऐसे स्टंट और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से बचें।
